तृतीय सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट के आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में चर्चा 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनैस क्लब की एक आवश्यक बैठक एफ0आर0डी0सी0 हॉल में हुई। बैठक में विगत वर्ष की भॉति 21 दिसंबर को तृतीय सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट प्रतयोगिता की आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम रायपुर में किये जाने हेतु विचार विमर्श हुआ।

यह प्रतियोगिता पुरूश एवं महिला दोनों वर्गां में 40 वर्श से कम, 40से 49 वर्श एवं 50 वर्श से अधिक आयु समूहों में होगी। जिसमें प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर पैदल चाल एवं लम्बीकूद, गोला, चक्का, भाला फैंक, व रस्साकस्सी का आयोजन होना है। किन्हीं तीन प्रतिस्पर्धाओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर विजेता खिलाड़ी को टीम चैम्पियनशिप दी जायेगी। प्रतियोगिता में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2019 है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा आह्वानित ’’फिट इण्डिया मूवमेंट’’ के थीम के साथ सचिवालय परिसर में कार्यरत कार्मिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए शारीरिक एवं मानसिकरूप से मजबूत रखने के लिए किया जाता है। तकि प्रदेश के विकास में ओर अधिक तत्परता व मनोयोग से कार्य किया जा सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष गिरधर सिंह भाकुनी एवं संचालन सचिव ललित चन्द्र जोशी द्वारा किया गया। बैठक में सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सुनील लखेड़ा एवं संदीप चमोला, मगन राणा, राजेन्द्र प्रसाद जोशी, सुधा नेगी, रीता कौल, सतीष चन्द्र सती, विनोद नौटियाल, राजीव नयन पाण्डे, राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी, आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर