पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने वीसी के माध्यम से जनपद प्रभारियों को दिये आवश्यक निर्देश

पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने वीसी के माध्यम से जनपद प्रभारियों को दिये आवश्यक निर्देश
Spread the love

देहरादून।पुलिस महानिदेशक अनिल के0 रतूड़ी, ने समस्त जनपद प्रभारियों, सेनानायकों एवं परिक्षेत्र प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कोरोना काल में पुलिस के मानवीय एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की । डीजीपी ने चारधाम, कांवड यात्रा व अनलॉक के विषय में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

श्री अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था ने अनलॉक-2 के नियम एवं निर्देशों को सभी जनपद प्रभारियों को समझाते हुए इनका पालन कराने हेतु निर्देशित किया ।

महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो कान्फ्रेसिंग में जनपद प्रभारियों, सेनानायकों एवं परिक्षेत्र प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किये जिसमे उन्होंने जनपद प्रभारियों को अपने-अपने जनपद में थाना स्तर पर मीटिंग कर अनलॉक 2 की नयी गाईडलाईन के सम्बन्ध में सभी पुलिस बल को ब्रीफ करें। जिससे अनलॉक 2 के गाईडलाईन का सही से अनुपालन किया जा सके। काँवड मेला स्थगित होने के कारण हरिद्वार, देहरादून एवं पौड़ी जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कोई भी काँवडिया किसी भी स्थिति में हरिद्वार न आये। उन्होंने चारधाम यात्रा में जारी किये गये दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारियों को कानपुर और तमिलनाडु जैसी घटनाओं के सम्बन्ध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये ।
इस अवसर पर श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, फायर, श्री वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्ष पीएम, श्री संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ, श्री ए0पी0 अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती तृप्ति भट्ट, सेनानायक, एसडीआरएफ सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles