संस्था का विकास होगा तो देश का ही विकास होगा : एच. सी. पुरोहित

संस्था का विकास होगा तो देश का ही विकास होगा : एच. सी. पुरोहित
Spread the love

देहरादून।74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दून विश्वविद्यालय परिसर में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ एच सी पुरोहित ने ध्वजारोहण किया ।इस अवसर पर प्रोफेसर एच सी पुरोहित ने कहा की देश ने इन 70 वर्षों में काफी प्रगति की है और आगे विकास की गति अनवरत जारी रहे इसके लिए हम सबको अपने अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा की आज विश्व कोरोनावायरस से फैली वैश्विक महामारी से जूझ रहा है इस मुश्किल वक्त में हमें स्वास्थ्य के साथ-साथ विकास को भी जारी रखना है ।इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने दायित्वों का निर्वहन करें और संस्थान के विकास के लिए कार्य करें यदि संस्था का विकास होगा तो देश का ही विकास होगा ।उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह आजादी असंख्य सेनानियों एवं वीरो व वीरांगनाओं के त्याग एवं बलिदान से प्राप्त हुई है इसलिए हमें आजादी के दीवानों के सपनों को साकार करने के लिए अपने स्तर से कार्य करना होगा और संस्थान के विकास में योगदान देना होगा क्योंकि संस्था भक्ति राष्ट्रभक्ति है ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक श्री डी सी लोहानी, उप कुलसचिव डॉ मंगल सिंह मंद्रवाल, सहायक कुलसचिव श्री नरेंद्र लाल ,प्रोफेसर हर्ष डोभाल सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles