भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश रावत ने सीएम व पीएम राहत कोष में जमा कराये 2,11,902 रु के चेक
देहरादून।भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश रावत ने कोविड-19 महामारी से जंग हेतु मुख्यमंत्री उत्तराखंड राहत कोष में एवं पीएम केयर्स फंड के लिए ₹ 2,11,902 ( दो लाख ग्यारह हजार नौ सौ दो) रुपए मात्र भाजपा महानगर देहरादून के माध्यम से जमा किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को कैंट विधानसभा की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए मास्क भी भेंट किए गए। साथ ही कैंट विधानसभा की अन्य समस्याओं पर भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह भंडारी उपस्थित थे।

