जिला स्तरीय पुनर्निरीक्षण समिति की बैठक आयोजित

Spread the love

रूद्रप्रयागजिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनर्निरीक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बैंकों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है उन्हें प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश अग्रणी बैंक प्रबन्धक को दिए। साथ ही बैंक प्रबन्धकों को अपने बैंकिंग बिजनेस के विस्तार हेतु सप्ताह में एक बार फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। कहा कि वर्तमान में सभी सेवाओं में अपने अस्तित्व की लडाई है, अपने अस्तित्व व कार्य की गरिमा को बनाये रखने के लिए लीग से हटका कार्य करना होगा। हम सभी जनता के सेवक है, इस उद्देश्य से कार्य करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा नेशनल बैंक फाॅर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवल्पमेन्ट(नाबार्ड) द्वारा 2020-21 के लिए प्रकाशित संभाव्यता युक्त ऋण योजना पुस्तिका का विमोचन किया गया। साथ ही गत वित्तीय वर्ष में अच्छा कार्य करने वाले केनरा बैंक, एसबीआई फाटा, यूजीबी ऊखीमठ व गुप्तकाशी को प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में एसबीआई चोपता द्वारा 09 स्वयं सहायता समूह के खाते न खोलने की शिकायत पर सम्बन्धित बैंक प्रबन्घक को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के फाइनेंस हेतु विभाग व बैंक द्वारा आरोप-प्रत्यारोप लगाये जाते है। बैंक का कहना होता है कि विभाग द्वारा ससमय फाइल नहीं भेजी जाती व अपूर्ण भेजी जाती है तथा विभाग द्वारा बैंक पर आरोप लगया जाता है जिसका नुकसान आवेदक को झेलना पडता है। इसके लिए जिला विकास अधिकारी को माॅनिटरिंग के निर्देश दिए जिससे पता चल सके किस पक्ष में कमी है व किन कारणों से आवेदन निरस्त हुआ है।
जनपद को पूरी तरह से डिजिटलाइजेशन हेतु सभी बैंको को प्रत्येक माह अपने कार्य क्षेत्र में जागरूकता बढाने हेतु वित्तीय साक्षरता कैंप लगाये जाने, जनपद के अवशेष खाताधारकों जिनके खाते आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से सीड नहीं हो पाये उनके खाते सीड करने हेतु एआर काॅपरेटिव को सचिवों की बैठक बुलाने, प्रत्येक बैंक प्रबन्धक को दिसम्बर माह तक एक होम स्टे का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसे पूरा करने के निदेश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सरदार सिंह, जिला विकास अधिकारी रमेश कुमार, उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 अशोक चौहान, लीड बैंक अधिकारी एस एस तोमर, डीडीएम नाबार्ड अभिनव कापरी, निदेशक आरसेटी दिनेश चन्द्र नेगी, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह व आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles