पूर्व सीएम हरीश रावत और परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नि ,बेटी और दो और परिजन कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद अपनी ट्वीटर एकाउंट पर शेयर कर उक्त जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मैंने अपना, अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत और पूरन रावत का टेस्ट करवाया था। हम सभी लोग संक्रमित मिले हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने कोरोना की पहली डोज लगवाई थी।

