मुख्यमंत्री ने किया त्रिस्तरीय पंचायतों को ₹90 करोड़ 24 लाख की पहली किस्त का डिजिटल हस्तांतरण
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज कैंप कार्यालय में पीएफएमएस के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायतों को राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2021-22 की प्रथम त्रैमासिक किस्त (अप्रैल-मई-जून) का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसके तहत प्रदेश की ग्राम पंचायतों हेतु 27 करोड़ 20 लाख, प्रदेश की क्षेत्र पंचायतों हेतु 20 करोड़ 40 लाख जबकि जिला पंचायतों हेतु 42 करोड़ 64 लाख 84 हजार रुपए की धनराशि हस्तांतरित की गई। राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2021-22 की प्रथम त्रैमासिक किस्त कुल 90 करोड़ 24 लाख 84 हजार रुपए है। ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित की जा रही धनराशि के सापेक्ष 20 प्रतिशत धनराशि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार, सेनेटाइजेशन व महामारी से संबंधित अन्य कार्यों पर व्यय की जा सकेगी। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि वर्तमान कोरोना काल की परिस्थितियों में सभी सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामवासियों द्वारा किए जा रहे सराहनीय प्रयासों से हम कोरोना संक्रमण को रोकने में अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान कोरोना कल की परिस्थिति में सभी सम्मानित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ ग्राम वासियों द्वारा सराहनीय प्रयासों से हमको कोरोना को रोकने में अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजना डिजिटल इंडिया का उद्देश्य सरकारी सेवाओं की जानकारी जन सामान्य को ऑनलाइन पता नहीं रहता। ग्राम प्रदेश स्तर पर गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए समस्त ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जुड़ना है इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु उत्तराखंड सरकार के दिशा निर्देशन में पंचायती राज विभाग उत्तराखंड द्वारा समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों के बैंक खातों को भारत सरकार द्वारा लागू ई ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से पी एफ एम एस प्रिया सॉफ्ट इंटरफेस के साथ जोड़ा गया है ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार डॉ आर बी एस रावत मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी जिस्म रियाल सचिव एवं निदेशक पंचायती राज श्री हरीश चंद्र सेमवाल श्री जफर खान दीपक दीपक पटवाल आदि विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

