प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण
रूद्रप्रयाग। प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में स्थापित कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा आईशोलेशन बार्ड, टेंट आइसोलेशन वार्ड व आईसीयू यूनिट का निरीक्षण किया। आईशोलेसन टेंट वार्ड में 120 व 60 शैया हैं, वहीं माधवाश्रम चिकित्सालय में 50 बेड का वार्ड व 6 बेड का आसीयू यूनिट बनाई गई है।
निरीक्षण में विधायक श्री भरत सिंह चौधरी, विधायक श्री मनोज रावत, जिलाधिकारी श्री मंगेश घिल्डियाल, सीएमओ डा0 एसके झा आदि मौजूद रहे।

