प्राप्त 56 शिकायतों में से 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रूद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों द्वारा 56 कायतें दर्ज कराई गई। जनता दरबार में प्राप्त 56 शिकायतों में से 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्धारित एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण की कार्यवाही से संबन्धित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिष्चित करे।
जनता दरबार में भूतपर्व प्रधान श्री शूरवीर सिंह रौतेला ग्राम कफना ने ग्राम पंचायत कफना भरदार के सिरोला तोक में बिजली के पोल एंव तार एवं सेमलता से डुगंरा सतनी सौराखाल प्रधानमन्त्री सडक के संबंध में, श्री नरेन्द्र सिंह भण्डारी ग्राम जरम्वाड काण्डई ने चोपडा उडामंडा मोटर मार्ग पर एन.पी.सी.सी. के ठेकेदार द्वारा प्रार्थी के शौचालय को छतिग्रस्त करने के संबंध में, पूर्व प्रधान श्री मुरलीलाल टमटा ग्राम कान्दी ने ग्राम सभा कान्दी के कुछ छात्रों के अभिभावकों के आय प्रमाण-पत्र दिलाने के संबंध में, श्रीमती रोशनी देवी ग्राम काण्डा ने गौशाला का भुगतान न होने के संबंध में, श्री शिशुपाल सिंह ग्राम भटवाडी सुनार ने आलवेदर रोड कटिंग के अन्र्तगत प्रार्थी का मकान तोडा जाने पर मुआवजा न दिया जाना व पटवारी/भूमिलेखाकारों की जांच से सन्तुष्ट न होना/उच्चाधिकारियों से जांच करवाने के सम्बन्ध में, कुमारी मानसी ग्राम तलसारी ने आर्थिक सहायता चाहने के संबंध में, श्रीमती विमला देवी ग्राम पौठीं ने प्रधानमन्त्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास चाहने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी स्वाडू तोक ने राजस्व ग्राम स्वाडू को ग्राम सभा पौलिंग में सम्मिलित करने के संबंध में, श्री देवेन्द्र सिंह राणा ग्राम बांसी ने सौरा-सतनी-सिरवाणी-बांसी मोटर मार्ग के संबंध में, श्री देवेन्द्र सिंह पंवार ग्राम दरमोला ने मनरेगा योजना के अंतर्गत भूमि सुधार के संबंध में, श्री जसपाल सिंह पंवार तथा श्रीमती सतेष्वरी देवी ग्राम दरमोला ने मनरेगा योजना के अन्तर्गत गौषाला निर्माण के संबंध में, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आषा डिमरी ने रतनपुर-स्वीली-चैरास मोटर मार्ग पर मलबा एवं पुष्ता निर्माण के संबंध में, श्रीमती देवेष्वरी देवी ग्राम ग्वाड़ ने मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायत चाहने के संबंध में, श्री गणेष प्रसाद भट्ट तथा श्री यू.एन. भट्ट, एडवोकेट, ग्राम तिलणी ने तिलणी वार्ड नम्बर 01 में राष्ट्रीय राजमार्ग चैडीकरण से हुई क्षति के संबंध में षिकायत दर्ज की।
इस अवसर अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डेय, उपजिलाधिकारी वृजेश तिवाडी, सुधीर कुमार, प्रभारी जिला विकास अधिकारी रमेश चन्द्र, तहसीलदार किसन गिरि, जयवीर राम बधाणी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सीमा रावत, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र चैधरी, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, जिला शिक्षाअधिकारी वेसिक विद्या शकर चतुर्वेदी, मुख्य कृषि अधिकारी एस.एस. वर्मा, सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित थे।
