राज्य की सबसे बड़ी समस्या पलायन 20 वर्षों से जस की तस:दिवाकर भट्ट

राज्य की सबसे बड़ी समस्या पलायन 20 वर्षों से जस की तस:दिवाकर भट्ट
Spread the love

देहरादून।उक्रांद अध्यक्ष श्री दिवाकर भट्ट ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी समस्या पलायन है।पलायन तबीजी हुआ जब रोजगार नही था। स्वास्थ्य सेवाएं नही थी, शिक्षा का क्षेत्र सुव्यस्थित नही था तभी राज्य मांगा। लेकिन राज्य बनने के बाद भी 20 वर्षो में जस की तस है। इसके लिये कॉंग्रेस और भाजपा जिम्मेदार है। यही दल थे जो राज्य प्राप्ति आंदोलन को कुचलने की कोशिश करते रहे थे।

उक्त बात श्री भट्ट ने केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि उक्रांद राज्य के विकास की सोच रखता है, राज्य की मूल समस्या को हल करना जानता है। उक्रांद बिजली पानी ,शिक्षा का उच्चीकरण करके मुफ्त शिक्षा ,पहाड़ परख नीतियों से रोजगार मुहैया करायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य वासियों के लिये स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त करने, गाँव को बचाने के लिये ऊर्जा के माध्यम से पानी की छोटी परियोजनाओं को विकसित करके स्थानीय लोगो को रोजगार देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर्बल के क्षेत्र में आपार संभवनाएं है ।राज्य को हर्बल हब बनाकर ,लघु कुटीर उद्योग और सहकारिता को मजबूत करके राज्य के व्यक्ति को स्वालंबी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 व 29 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग में होने वाली दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतिगत,दल के कार्यक्रम अन्य सभी विषयों पर चर्चा करके समाधान निकाला जायेगा।

प्रेस वार्ता में श्री लताफत हुसैन, ए०पी जुयाल, सुनील ध्यानी, प्रह्लाद सिंह रावत उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles