जनता दरबार ने फरियादियों द्वारा 48 शिकायतें करायी गयी दर्ज

Spread the love

रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में पुरआने विकास भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों द्वारा 48 शिकायतें दर्ज कराई गई। जनता दरबार में प्राप्त 48 शिकायतों में से 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्धारित एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण की कार्यवाही से संबन्धित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिष्चित करे। कहा कि कोई भी अधिकारी जिलाधिकारी की अनुमति से मुख्यालय से बाहर नही जायेगा, ऐसा पाये जाने पर सम्बधित पर कारवाई की जायेगी।
जनता दरबार में समस्त ग्रामवासी कमसाल ने वर्ष 2019 दैवीय आपदा के कारण गढगौरा से चैंटी पैदल मार्ग भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त के सम्बन्ध में, श्री मायाराम ग्राम नगरासू ने ग्राम नगरासू में रेलवे द्वारा अधिगृहित का प्रतिकर/मुआवजा चाहने के सम्बन्ध में, श्री विमल चन्द्र शुक्ला ग्राम नागजगई ने पेयजल व्यवस्था एवं हैण्ड पम्पों के रख रखाव तथा स्कूलों में मध्यान भोजन योजना के सम्बन्ध में, समस्त ग्रामवासी तमिण्ड ने वर्ष 2019 दैवीय आपदा के कारण तमिण्ड तिलवाडा पैदल मार्ग तथा सिल्ली सतेरा खाल मार्ग क्षति ग्रस्त के सबंधं में, श्री दौलत सिंह ग्राम चढीगाँव ने रेलवे अधिग्रहण में प्रार्थी के ससुर के हिस्से की भूमि का उनकी पुत्रियों को मुआवजा दिलाये जाने के सम्बन्ध में, श्री बीरेन्द्र सिंह ग्राम सिल्ला ने स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय बनने पर प्रोत्साहन राषि न मिलने के सबंध में, श्री धर्मेन्द्र सिंह ग्राम बांसी (मोल्दा) ने जिला कोतवाली रूद्रप्रयाग से शस्त्र न0 ैठडस्7364 दिलवाने के सम्बन्ध में, श्री चन्द्र किषोर सिंह ग्राम नगरासू ने रेवले विभाग द्वारा अभी तक ग्राम नगरासू के ख.खतौनी सख्या 01 के खेत संख्या-87 का मुआवजा न दिये जाने के सबंध में, श्री हीरा सिह संरपच ग्राम ढुंग ने दैवीय अपदा से वन पंचायत ढुंग का रास्ता क्षतिग्रस्त के संबंध में षिकायत दर्ज की।
इस अवसर अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, सहायक जिला विकास अधिकारी रमेष चन्द्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एस. के. झा, उपजिलाधिकारी सदर वृजेष तिवाडी, सुधीर कुमार, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ वरूण अग्रवाल, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र चैधरी, जिला षिक्षाअधिकारी माध्यमिक एल.एस.दानू, मुख्य कृषि अधिकारी एस.एस. वर्मा, सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित थे

देवभूमि खबर

Related articles