आईपीएस और वित्त सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
देहरादून। शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के एक और वित्त सेवा के दो सहित तीन अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। आईपीएस अमित कुमार सिन्हा से प्रबंध निदेशक हिलेट्रॉन तथा निदेशक आईटीआई का चार्ज हटा कर वित्त सेवा के अरुणेन्द्र सिंह चौहान को जिम्मेदारी दी गयी है।
वंही दूसरी एयर वित्त सेवा गंगा प्रसाद को अपर सचिव वित्त उत्तराखंड शासन का दायित्व सौंपा गया है।इस संबंध में कार्मिक विभाग के अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।


