बद्रीनाथ विधायक श्री महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित किए

Spread the love

चमोली। ग्राम्य विकास विभाग के सौजन्य से आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के तहत जिले में गठित सभी स्वयं सहायता समूहों को दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित किए गए।

पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बद्रीनाथ विधायक श्री महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के चैक वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान महिला समूहों ने पारम्परिक मांगल गीत, झुमेलो एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ग्राम्य विकास के माध्यम से समूहों में अधिक से अधिक महिलाओं को जोडा जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर दो-दो हजार की धनराशि दी जा रही है। साथ ही उन्नत ग्राम संगठनों को भी 5 लाख तक ब्याज रहित ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

परियोजना निदेशक प्रकाश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना का उदेश्य महिलाओं की आर्थिकी को सुदृढ करना है। उन्होंने कहा कि जिले में 1838 स्वयं सहायता समूहों गठित है। इस योजना के तहत प्रत्येक समूह को डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खातों में दी गई। इसके अलावा जनपद के पांच ग्राम संगठनों को ब्याज रहित पांच-पांच लाख का ऋण भी वितरण किया गया।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विक्रम वर्तवाल, ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग चन्देश्वरी रावत, ब्लाक प्रमुख घाट भारती देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्द्रकला तिवारी सहित अपर परियोजना निदेशक तारा हयांकी एवं विभिन्न समूहों की महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम संचालन खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी द्वारा किया गया। 
जिला सूचना अधिकारी,
       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात

Spread the love पौड़ी । प्रदेश के जलागम, पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधान सभा क्षेत्र भ्रमण के अंतिम दिन आज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को करोड़ों रूपये की योजनाओं की सौगात दी। मंत्री श्री महाराज ने एकेश्वर ब्लाक के अन्तर्गत राज्य योजना […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279