प्रदेश में मतगणना की तैयारियां पूरी, कल होगा 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
देहरादून।उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने वाले 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल होगा ।
गत 14 फरवरी को 11,697 मध्य स्थलों पर हुए मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कुल 632 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा कल खुल जाएगा ।इस बार राज्य में कुल 81,72,173 मतदाताओं में से 65 फीसदी ने ही मतदान किया है जो वर्ष 2017 के चुनाव में थोड़ा कम रहा है। वर्ष 2017 में मतदान प्रतिशत 65.56 रहा था ।कांग्रेस और भाजपा में चल रहे भीतरघात का परिणाम कल खुलकर सामने आ जायेगा।

