मनमोहन का मजाक करने वाले पर आज देश पर हंस रहा है: राहुल गांधी

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथ लिया और कहा कि पहले वह मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाया करते थे, लेकिन पांच साल बाद आज देश उनका मजाक उड़ा रहा है। गांधी ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”पीएम मोदी, मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते रहते थे लेकिन अब पांच साल बाद, मोदी जी, मनमोहन जी का मजाक नहीं उड़ाते।

आज देश मोदी जी का मजाक उड़ा रहा है।” कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था को ‘तबाह’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी अगर मनमोहन सिंह से सलाह लेते तो कभी नोटबंदी और जीएसटी नहीं लाते। राहुल गांधी जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एकदम सही भविष्यवाणी की थी कि इन दोनों फैसलों के कारण देश की जीडीपी में गिरावट आएगी। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री सोचते हैं कि केवल एक व्यक्ति ही देश को चला सकता है लेकिन असलियत में यह जनता है जो देश चलाती है।”

देवभूमि खबर

Related articles