मसरी अग्निकांड में जले 28 आशियाने को एसडीएम ने बांटी राहत सामग्री

मसरी अग्निकांड में जले 28 आशियाने को एसडीएम ने बांटी राहत सामग्री
Spread the love

पुरोला। जनपद में मोरी विकासखंड के गांव मसरी में दिल दहलाने वाली अग्निकांड की तस्वीरें सामने आई हैं। ग्रामीण अपने घरों को जलते देख रोने लगे। अग्निकांड के बाद प्रशासन ने मौके पर ही प्रभावितों को आवश्यक राहत सामग्री बांटी। एसडीएम मनीष कुमार खुद राहत सामग्री बांट रहे थे। प्रभावितों को टेंट, कंबल, रजाई, गद्दे, दाल, चावल और दवाइयां वितरित कीं।
मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण मिट्टी के चूल्हे से निकलने वाली चिंगारी बताई जा रही है। आग से पास के घर में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते 28 परिवारों के घर आग की चपेट में आ गए। आग से लोगों के खाने-पीने कपड़े, सामान सब कुछ जलकर खाक हो गया. 8 पशु भी इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। आग लगने का कारण गांव में चारा रखने की व्यवस्था का न होना भी बताया जा रहा। इस कारण गांव में अक्सर आग की घटना होती है। कुछ समय पहले जिला स्तर पर मोरी क्षेत्र के गांव के लिए पशु चारा रखने के लिए एक-एक गांव में एक सेंटर बनना था. लेकिन, यह व्यवस्था कहीं धरातल पर नजर नहीं आ रही है।वहीं मोरी विकासखंड में हर साल हो रहे अग्निकांड में गांव के गांव तबाह हो रहे हैं. गांव वालों का आरोप है कि शासन-प्रशासन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles