देहरादून। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर नगर चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथ में टमाटर और प्याज पकड़ कर आक्रोश जताया। साथ ही गैस सिलेंडर को सड़क पर रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बुधवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की अगुवाई में प्रेमनगर चौक पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथ में टमाटर और प्याज रखकर अपना गुस्सा जाहिर किया। साथ ही गैस सिलेंडर को सड़क पर रखकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहां की महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। पहले से ही कोरोना काल के चलते तमाम लोग बेरोजगार हो चुके हैं। लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बावजूद महंगाई आसमान छू रही है। टमाटर, प्याज आदि के दाम काफी बढ़ गए हैं। रोजाना घर में इस्तेमाल किए जाने वाला टमाटर 80 रुपय किलो बिक रहा है। वही गैस के दाम में भारी उछाल आ गया है। हजार रुपए का घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है जो कि काफी ज्यादा है। साथ पेट्रोल, डीजल में बेहताशा बढ़ोतरी हो गयी है। खाद्द सामग्री काफी महंगी हो गयी है। इसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है। खास तौर से गरीब तबके का व्यक्ति महंगाई के कारण दिक्कतें झेल रहा है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के साथ हैं। महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार धरना प्रदार्शन करती रहेगी।
इस अवसर पर राजीव पुंज,मोहित ग्रोवर ,महेश शर्मा जी,संजय शर्मा ,अरुण शर्मा ,राहुल तलवार,हरपाल पाली,कुलदीप नरूला, राजेश शर्मा,राजेश बाली,रविंदर खालसा,सुखपाल गांधी,अनु शर्मा,विनय शर्मा,तरुण चक्रवाती,सुनील कुमार,भारती जी,अमनदीप सिंह,विनय शर्मा,अमनदीप सिंह , चिराग मल्होत्रा, मेजर सिंह इनके नाम भी लिखवा देना ये भी मौजूद थे