महिला पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान मिले 40,000 रुपये के साइन चेक को सकुशल किया खाताधारक के सुपुर्द

महिला पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान मिले 40,000 रुपये के साइन चेक को सकुशल किया खाताधारक के सुपुर्द
Spread the love

चमोली । महिला पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान प्राप्त हस्ताक्षरित चेक की जानकारी लेकर किया खाताधारक के हवाले। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार गोपेश्वर मे कोरोना महामारी के दृष्टिगत ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका बिष्ट को सड़क पर किसी व्यक्ति का ₹ 40,000 रुपये का चेक पड़ा मिला जिस पर खाताधारक के साइन थे। जिस पर महिला कांस्टेबल द्वारा समझदारी व ईमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल बैंक ऑफ इंडिया गोपेश्वर शाखा मे जाकर सम्बन्धित एकाउंट नबर से उक्त व्यक्ति के सम्बंध में जानकारी ली गयी एवं पता चला की यह चेक भूपेन्द्र सिंह पुत्र श्री शिशपाल नेगी निवासी कर्णप्रयाग का है, महिला कांस्टेबल द्वारा उक्त व्यक्ति का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया गया व उन्हें बुलाकर उक्त व्यक्ति को सकुशल उनका 40,000 रुपये का चेक सुपुर्द किया गया।उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस कर्मी की ईमानदारी की प्रसंशा की गयी एवं धन्यवाद किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles