मानव सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते है धारा चौकी प्रभारी
देहरादून।लॉक डाउन में पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है ।हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जिस तरह से कोविड 19 के खिलाफ जंग लड़ी है उसके लिए सम्मान के हकदार हैं। ऐसे ही व्यस्त समय के बीच धारा चौकी प्रभारी क्षेत्र में गली, मोहल्लों और सड़कों में बेसहारा लोगों को मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए आगे आते हैं।

