कोरोना कॉल में पुलिस का मिशन हौसला संक्रिमतों के साथ आम आदमी के लिए बना वरदान

कोरोना कॉल में पुलिस का मिशन हौसला संक्रिमतों के साथ आम आदमी के लिए बना वरदान
Spread the love

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा शुरू किये गये मिशन हौसला के तहत वर्तमान तक 1023 लोगों को ऑक्सीजन गैस सिलेण्डर, 442 लोंगों को अस्पताल में बैड, 125 लोंगों को प्लाज्मा डोनेट, 7591 लोंगों को दवाईयां, 245 लोगों को एम्बुलेन्स, तथा 2814 लोगों को दूध आदि आवश्यक वस्तुओं को दिलाने में सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा जनसामान्य एवं प्रशासन की मदद से 9249 लोगों को राशन एवं भोजन वितरण करने के साथ-साथ 416 कोरोना पॉजिटिव मृतकों का दाह संस्कार किया

ज्ञात हो कि कोविड-19 की द्वितीय लहर से प्रदेश में बढे कोरोना पीडितों की समस्याओं एवं उनके सहयोग के लिए श्री अशोक कुमार- पुलिस महानिदेशक, द्वारा 01 मई 2021 से मिशन हौसला प्रारम्भ किया गया था। जिसमें जो लोग कालाबजारी और जमाखोरी कर रहे हैं उन पर रोक लगे ,जनता को दवाईयां, ऑक्सीजन, प्लाजमा, राशन इत्यादि वस्तुएं दिलाने यह सब मिशन हौंसला का हिस्सा होंगें। उत्तराखण्ड पुलिस प्रशासन एवं जनता के सहयोग से मदद करने वाले व मदद चाहने वाले के मध्य समन्वय स्थापित कर जरूरतमंदों को राहत पहुंचाएगी।इस सम्पूर्ण कार्य के लिए पुलिस थाना नोडल सेन्टर के रूप में कार्य करेगा। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, बाजार में भीड-भाड, कालाबजारी, जमाखोरी इन्फोर्समेंन्ट के अतिरिक्त राहत पहुचाने में भी पुलिस थाना नोडल सेन्टर के रूप में कार्य करेगा।
इस हेतु उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 112 स्टेट इमेरजेन्सी कॉल सेन्टर, प्रत्येक जनपद मुख्यालय में स्थापित कोविड कन्ट्रोल रूम तथा नोडल सेन्टर के माध्यम से कार्य करने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के 160 थानों में उपरोक्त कार्य हेतु जो भी कॉल्स प्राप्त होगी जरूतरमंदों को राहत पहुंचाई जाऐगी। 112 कन्ट्रोल में व्हाट्सएप के माध्यम से भी इन नम्बरों 9411112780, 9411112702 पर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

देवभूमि खबर

Related articles