मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हर की पैड़ी हरिद्वार में की मां गंगा की पूजा-अर्चना
हरिद्वार । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हर की पैड़ी हरिद्वार में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने संत- महात्माओं को सम्मानित कर उनका भी आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि गंगा हमारी जीवनदायिनी है और हमारी आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास का भी प्रतीक है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हम सतत प्रयत्नशील रहेंगे।
गंगा पूजन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद और सभी अखाड़ों के संत महात्मा उपस्थित थे।

