तरुण क्रांति मंच और सौरभ सागर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुरुदेव के आशीर्वाद युक्त मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया

तरुण क्रांति मंच और सौरभ सागर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुरुदेव के आशीर्वाद युक्त मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया
Spread the love

देहरादून।तरुण क्रांति मंच एवं श्री सौरभ सागर सेवा समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कर मुनि श्री तरुण सागर जी के 54 वे जन्म दिवस के अवसर पर उनको रुद्राक्ष का पेड़ भेंट किया।मुनि श्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान करने पर उनका आभार प्रकट किया।।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन समाज की सामाजिक सरोकारों में बहुत अधिक भागीदारी है यह सब मुनियों का आशीर्वाद एवं उनके संस्कारों से ही संभव है।उन्होंने कहा कि मुनि श्री सौरभ सागर जी के चतुर्मास के दौरान उनसे दर्शन लाभ किया था। उनके विचारों से काफी प्रभावित हुआ।

इस अवसर पर अमित जैन ,आशीष जैन ,अर्जुन जैन संदीप जैन ,सौरभ सागर सेवा समिति के अमित जैन राजीव जैन ,सार्थक जैन ,गोपाल सिंघल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह देकर एवं अंग वस्त्र और गुरुदेव के आशीर्वाद युक्त मोतियों की माला पहनाकर सम्मान किया।

देवभूमि खबर

Related articles