मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी
Spread the love

देहरादून। मौसम विभाग ने देहरादून,टिहरी और उत्तरकाशी को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है ।

मीडिया को जारी अपने संदेश में राज्य मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि देहरादून टिहरी और उत्तरकाशी में अगले 2 से 3 घंटे भारी गुजरने वाले हैं। मौसम निदेशक की माने तो मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है। उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों में जनता को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर दिया ।

देवभूमि खबर

Related articles