भू कानून को लेकर युवा आज करेंगे विधानसभा कूच
देहरादून।भू कानून को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है आज इस क्रम में युवा आज नेहरु कॉलोनी से भू कानून को लेकर रैली निकालकर विधानसभा कूच करेंगे।
युवा छात्रों क़ी पुनः एक ओर पहल के चलते कल आज नेहरू कालोनी एच आई एच टी संस्थान के सामने के पार्क से भू कानून के लिए रैली आयोजित क़ी जायेगी।
युवाओं द्वारा सभी से बुधवार को केवल 02-घण्टे के लिए अपना समय निकाल लेने क़ी विशेष अपील क़ी है। युवाओं का कथन है कि राज्य के लिए इतना तो कर सकते है जबकि हम पार्टी आदि के नाम पर अक्सर समय खर्च करते है।
युवा आशीष नौटियाल ने कहा कि आज तक एक मजबूत भू कानून इसलिए नहीं आ पाया क्यूँकि इसकी पैरवी किसी ने इतनी मजबूती से नहीं की। सभी ने अपने निजी फायदे देखे हैं जिससे कि सरकार को लगे की भू कानून जरूरी है। दूसरी तरफ आज भू कानून कि को डोर युवाओं के हाथ में ह। युवा माने ही अपने जोश और जनून के लिए जाते हैं। हमें बस इसी जोश और जुनून को एक अलग लेवल पर लेजाना है। सरकार को ये बताना है की अभी नहीं तो कभी नहीं। उन्होंने कहा कि हमें सरकार को दिखाना है की उत्तराखंड का लोग जाग चुके है और उनकी सिर्फ एक ही मांग है भू कानून जो उन्हें किसी भी हालत में चाहिए ।आशीष ने कहा कि सरकार को चेत दिलानी बहुत जरूरी है कि अगर भू कानून अभी लागू नहीं करते हैं तो लोग कुछ भी कर सकते है। सरकार तक बदल सकते है।हमें एक मजबूत टीम की जरूरत है, जिसकी बुनियाद युवाओं के जोश और बड़ों के अनुभव पे खड़ी है।
उन्होंने कहा कि युवाओं में जोश भरपूर है ।अपनी जमीन अपनी संस्कृति, अपनी धरोहर को बचाने की हम जीतेंगे जरूर ।उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिभाग करने की अपील की।

