राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में हिंदी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन
नई टिहरी ।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ अंकिता द्वारा किया गया, उन्होंने हिंदी दिवस की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे और उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के साथ साथ अन्य भाषाओं को सीखने पर बल दिया जाना चाहिए जिससे कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ साथ हिंदी भाषा भी प्रबल हो।
डॉ मीरा कुमारी ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों में भाषा की स्थिति एवं नियमों के विषय में अपने विचार प्रस्तुत किए और हिंदी भाषा से संबंधित कुछ कविताओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ गुड्डी चमोली ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदी तो हमारी राज भाषा, मातृ भाषा राष्ट्रीय भाषा है ही इसके साथ साथ हमें अपनी क्षेत्रीय भाषाओं को भी महत्व देना चाहिए।
स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा शिवांशी, स्नातक प्रथम सेमेस्टर की छात्रा काजल, स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्रा सौरभ ने हिंदी भाषा पर अपने विचार रखे। स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा मनिका राणा और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आयुष ने काव्य पाठ किया। स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र प्रियांशु सिंह सजवान और दीप्ति ने हिंदी गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेनू नेगी द्वारा की गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि अन्य भाषाओं के साथ साथ हमें हिंदी भाषा के विकास पर भी ध्यान देना चाहिए।जहां तक संभव हो सके अपने कार्यों को हिंदी में करने का प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम का मंच संचालन मनिका राणा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्री दिनेश वर्मा, डॉ सुशील कुमार कगड़ियाल, श्री सोबन सिंह कोहली, श्री अरविंद सिंह रावत, श्रीमती श्रद्धा सिंह, श्री वैभव सिंह रावत, महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं उपस्थित रहे।

