राजाजी नेशनल पार्क के द्वार आज से सैलानियों के खुले

Spread the love

देहरादून। राजाजी नेशनल पार्क के द्वार आज से सैलानियों के लिए खोल दिये गये है। शुक्रवार को पार्क के द्वार खोले जाने के समय सैलानियों में भारी उत्साह देखा गया। देश के कोने कोेने से आये सैलानी अब पार्क की अभूतपूर्व प्राकृतिक सौन्दर्य की छटा और दुर्लभ वन्य जीवों का नजदीक से दीदार कर सकेगें।
मानसून काल बीतने के बाद राजाजी नेशनल कार्बेट पार्क जिसे टाइगर पार्क भी कहा जाता है, विधिवत रूप से सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। इस अवसर पर कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि सैलानियों की सुविधा के सारे इंतजाम किये गये है। सड़कों को ठीक ठाक कराया गया है। तथा सैलानियों के खान पान व आवासीय सुविधाओं से लेकर उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। आज पार्क के गेट खुलने के समय सैलानियों में पार्क भ्रमण को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
उन्होने बताया कि सैलानियों के लिए सभी रेंज को खोल दिया गया है। जिसमेें चीला रेंज, मोतीचूर रेंज, मोहंड रेंज व आशारोड़ी रेंज सहित सभी रेंज शामिल है। उन्होने बताया कि नये साल के मद्देनजर राजाजी नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम और डे विजिट के लिए सारी व्यवस्था पूरी तरह दुरस्त है। उन्होने बताया कि दिसम्बर और जनवरी नये साल के लिए नवम्बर में ही सैलानियों द्वारा बुकिंग कराई जा चुकी है। यह पहला मर्तबा है कि पार्क खुलने के पहले ही नवम्बर, दिसम्बर तथा जनवरी की सभी बुकिंग फुल हो चुकी थी। उन्होने कहा कि 13 नवम्बर को ही बुकिंग फुल हो गयी थी। पार्क प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा की तैयारियों को भी बढ़ा दिया गया है। आज से नेशनल पार्क का सबसे प्रसिद्ध जोन ढिकोला जोन भी सैलानियों के लिए खुल गया है।

देवभूमि खबर

Related articles