जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने राधास्वामी सत्संग भवन हरिद्वार बाईपास रोड टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया
देहरादून।जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धितों के साथ राधास्वामी सत्संग भवन हरिद्वार बाईपास रोड पर बने जम्बो टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को कल से यहां पर आयोजित होने वाले 18-44 वर्ष के व्यक्तियों के टीकाकरण की व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में राज्य एवं भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन का पालन करवाते हुए अनावश्यक घूमने वालों, समाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने वालो तथा मास्क का उपयोग ना करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए, इसके लिए पुलिस का सहयोग भी प्राप्त किया जाए।
उन्होंने निर्देेशित किया कि प्रत्येक राशन, फल, सब्जी की दुकानों पर प्रत्येक वस्तु की रेट लिस्ट चस्पा कराई जाए तथा समय समय पर इसकी जांच भी की जाए। इसी प्रकार उन्होंने मेडिकल स्टोर पर दवाई का स्टाॅक, मूल्य आदि का भी निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए की क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति जिनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है उनको होमआयशोलेशन किट मिल जाए। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अनुरोध किया आवश्यक वस्तुओं को लेने के लिए बाजारों में आने पर मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करें, अनावश्यक ना घूमें तथा यदि किसी व्यक्ति में लक्षण प्रतीत हो रहें है तो चिकित्सकों से परामर्श लें।

