उत्तराखंड सरकार मजदूर दिवस के मौके पर सफाई मजदूरो को कोरोना किंग घोषित करे: नरेश वैध

उत्तराखंड सरकार मजदूर दिवस के मौके पर सफाई मजदूरो को कोरोना किंग घोषित करे: नरेश वैध
Spread the love

देहरादून।।राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजपुर रोड विधान सभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी नरेश वैध ने उत्तराखंड सरकार से मजदूर दिवस के मौके पर सफाई मजदूरो को कोरोना किंग घोषित करने की मांग की।


उन्होंने कहा कि आज सफाई मजदूर अपनी जान वा अपने परिवार की सुरक्षा को ना देखते हुए अपनी मेहनत और इमानदारी से सफाई का कार्य कर रहे है। कोरोना महामारी के दौर से गुजर रही देश व प्रदेश की जनता को स्वच्छ और साफ वातावरण दे रहे है ।राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ सरकार से मांग करता है कि सफाई मजदूरो को कोरोना किंग घोषित कर सफाई मजदूर की सुरक्षा करते हुए सफाई कार्य से ठेका प्रथा समाप्त करते हुए सफाई मजदूरो का बीमा पीएफ इपीएफ का लाभ सफाई मजदूरो को दिलाए।

देवभूमि खबर

Related articles