रुद्रप्रयाग में 300 आइसोलेशन बेड की क्षमता का किया जा रहा निर्माण

रुद्रप्रयाग में 300 आइसोलेशन बेड की क्षमता का किया जा रहा निर्माण
Spread the love

रूद्रप्रयाग ।कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जनपद में शंकराचार्य अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है जिसमे लगभग 56 बेड के आइसोलेशन की व्यवस्था है। कोविड अस्पताल का विस्तार करते हुए जिला प्रशासन द्वारा विधायक निधि व सीएसआर(सामुदायिक सामाजिक उत्तरदायित्व) के सहयोग से रुपये 18 लाख  से जर्मन हेंगर वाटर प्रूफ टेंट से अस्थाई अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है जो कि 1250 वर्ग मीटर का है, तथा 200 आइसोलेशन बेड की अतिरिक्त क्षमता होगी। अस्पताल का निर्माण दो दिन के भीतर पूर्ण कर हो जाएगा व  20 अस्थाई शौचालय की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही हेल्पज व नारायणकोटी अस्प्ताल में भी लगभग 50 बेड के आइसोलेशन की व्यवस्था है।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि आगामी दो दिनों में निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा तथा कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles