भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, निर्विरोध चुना जाना तय

भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल ने राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, निर्विरोध चुना जाना तय
Spread the love

देहरादून। राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल ने मंगलवार को विधानसभा में पर्चा भरा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री नरेश बंसल राज्यसभा जाएंगे। विधानसभा में भाजपा के पास मजबूत संख्या बल होने की वजह से बंसल का चुना जाना तय माना जा रहा है। बता दें कि अभी इस राज्यसभा सीट पर कांग्रेस के राजब्बर काबिज हैं, जिनका कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो जाएगा। बंसल आठ साल की आयु से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आए। निम्न मध्यम वर्गीय परिवार और वैश्य समाज से जुड़े बंसल आरएसएस के सक्रिय स्वयंसेवक होने के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश महामंत्री और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे हैं। पार्टी ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर उन्हें उनकी 50 साल की सेवा का ईनाम दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles