विभाग के अधीन संचालित प्रत्येक योजना के अन्तर्गत सक्सेस स्टोरी तैयार कर प्रस्तुत की जाए:आनन्द बर्द्धन

विभाग के अधीन संचालित प्रत्येक योजना के अन्तर्गत सक्सेस स्टोरी तैयार कर प्रस्तुत की जाए:आनन्द बर्द्धन
Spread the love

देहरादून ।  अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में चम्पावत जिले को छोड़कर सभी 12 ज़िलों के सीडीओ के साथ ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा की।

अपर मुख्य सचिव ने केन्द्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के प्रगति सम्बन्धी विस्तृत समीक्षा करते हुए योजना आउटकम का विश्लेषण किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विभाग के अधीन संचालित प्रत्येक योजना के अन्तर्गत सक्सेस स्टोरी तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने एनआरएलएम के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को आउटलेट के माध्यम से विपणन व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत माह सितम्बर 22 तक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन हेतु डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने सभी विभागीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत विगत वर्ष के अपूर्ण कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।

देवभूमि खबर

Related articles