विभिन्न भर्तियो में घोटाले और धांधली की सी बी आई जाँच की माँग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने के आठवे दिन
आज उत्तराखण्ड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ का उत्तराखण्ड में विभिन्न भर्तियो में घोटाले और धांधली की सी बी आई जाँच की माँग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने के आठवे दिन भारतीय किसान यूनियन ने धरना स्थल पर पहुँच कर समर्थन दिया,युवा उक्रांद के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत किया, किसान यूनियन के संस्थापक सोम दत्त शर्मा ने कहा कि उक्रांद ने इस उत्तराखण्ड का निर्माण किया, और आज भी युवाओं के मुद्दे पर धरातल पर कार्य कर रहे हैं, भारतीय किसान यूनियन प्रदेश के युवाओं के अधिकार की लडाई में पूर्ण रूप से उत्तराखण्ड क्रांति दल के साथ है, पहले किसानो के साथ जबरन काला कानून बी जे पी राज में थोपा गया फिर जब देश के किसानो ने एकजुट होकर अपने अधिकार को लेने का प्रण किया तो तानाशाही सरकार को झुकना पड़ा, उत्तराखण्ड राज्य में निरंतर रूप से सभी परीक्षाओं में घोटाले सामने आ रहे हैं, इसके लिए युवा उक्रांद जो लडाई लडाई लड़ रहा है, इसमें राज्य के समस्त जन मानस को उक्रांद के साथ आना होगा, भारतीय यूनियन उक्रांद के इस निर्णायक महासंग्राम में एवम् घोटालेवाज मंत्रियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में सदा साथ खड़ा है, यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने कहा कि अब तक जितने आरोपी पकड़े गए है इनके खिलाफ कड़ी धाराए लगाई जाए ।
राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि युवा उक्रांद पहाड़ के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड नहीं होने देगा, अभी तक की जाँच में आयोग द्वारा संचालित सभी परिक्षाए घोटालो की भेट चढ़ी है, यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मौन धारण कर लिया है क्योकि यदि 2015 की दरोगा भर्ती और विधानसभा में बैक डोर भर्ती की सी बी आई जाँच होगी तो इनके काले कारनामे जनता के सम्मुख आने स्पष्ट है, इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के शासन में लगभग सभी भर्तियां घोटालो की भेट चढ़ी है,इन्होंने प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड किया है, धामी सरकार दिल्ली वाले आकाओ के दबाव में ठोस निर्णय लेने से बच रही है,क्योकि सच्चाई का सामना होगा तो गाज उन पर गिरनी स्वभाविक है, उनके द्वारा अपने रिश्तेदारों को विधानसभा में बैक डोर से लगाया गया है,बिष्ट ने कहा कि वन दरोगा भर्ती में 15 लाख देकर नौकरी लगने का रहस्य भी अब उजागर हो चुका है, यदि सभी घोटालो के आंकड़े को जोड़ा जाए तो यह उत्तराखण्ड के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला होगा, जो राष्ट्रीय दलों ने मिल बाँट कर किया है, उक्रांद युवा प्रकोष्ठ शीघ्र ही सभी घोटालो की राशि को जनता के सम्मुख प्रस्तुत करेगा, उन्होंने कहा कि अरविंद पांडे द्वारा बिहार से उत्तराखण्ड के अलग अलग विभागों में लगाए अभ्यर्थियों को तत्काल बाहर किया जाए, तथा अरविंद पांडे के खिलाफ कड़ी करवाई की जानी चाहिए।
युवा प्रकोष्ठ के निवर्तमान केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवाण ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय को उक्रांद किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं करेगा, उक्रांद की एक सूत्रीय मांग है कि सभी विवादित परीक्षाओं की सी बी आई जांच हो,
आज धरने में भारतीय किसान यूनियन के सोम दत्त शर्म, अरुण शर्मा,मैनुद्दीन, बृजमोहन सजवाण, अशोक नेगी, दीपक रावत ,प्रवीन रमोला, सुलोचना इष्टवाल,कैलाश तडीयाल,विकास भट्ट, किरन रावत, सुशीला पटवाल,प्रमिला रावत,तारा पांडे, उतरा बहुगुणा, राजेंद्र बिष्ट, रविंद्र ममगाई, प्रीति थप्लियाल आदि उपस्थित रहे

