शिक्षा मंत्री ने की उत्तराखंड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा

शिक्षा मंत्री ने की उत्तराखंड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा
Spread the love

रुद्रपुर।शिक्षा मन्त्री अरविंद पांडेय ने उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषदीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल से 25 अप्रैल तक इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का संपादन और हाईस्कूल प्रयोगात्मक परीक्षा एवं आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा सम्पन्न होगी।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 4 मई से 22 मई तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा हाई स्कूल की प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5 बजे के मध्य सम्पादित होगी।

उन्होंने बताया कि 23 मई से 29 मई तक सभी उत्तर पुस्तिका केंद्रों के जमा किये जाएंगे। 1 जून से 15 जून तक मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा। 16 जून से 15 जुलाई तक परीक्षाफल की तैयारी कर दी जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles