सरूम क्षेत्र में पेयजल संकट, निवासियों ने जल संस्थान को सौंपा ज्ञापन
मसूरी।श्रीनगर मस्ट, हरियाणा सरूम पुरानी कैच्छी रोड के स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में पानी की अनियमित व अपूर्ण आपूर्ति को लेकर गहरी नाराज़गी जताई है। इस संबंध में उन्होंने उत्तराखण्ड जल संस्थान मसूरी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
निवासियों ने पत्र में कहा कि लंबे समय से उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे वे गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि पानी की कमी के चलते रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से मांग की है कि क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से पानी की नियमित और पूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में श्री बालम सिद्ध्वानत , नन्दन सिंह ,अकुल भुगम घणविजवान ,कीर्णित रावत ,राहुल मषवास कैलाश सहित अन्य स्थानीय निवासी शामिल रहे।
निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जल आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
