सीबीआई जाँच की माँग को लेकर उक्रांद अनिश्चित कालीन धरने के नौवे दिन जारी

सीबीआई जाँच की माँग को लेकर उक्रांद  अनिश्चित कालीन धरने के नौवे दिन जारी
Spread the love

देहरादून ।उत्तराखण्ड क्रांति दल के विभिन्न परीक्षाओं में भर्ती घोटाले को लेकर अनिश्चित कालीन धरने के नौवे दिन जारी रहा। आज भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग को लेकर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने उत्तराखण्ड क्रांति दल को समर्थन दिया।

युवा उक्रांद के राजेंद्र सिंह बिष्ट ने उनका स्वागत कर किया।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से भाई भतीजावाद एवम् अपने सगे संबंधियों को फर्जी तरीके से सरकारी नौकरियों में लगाया जा रहा है और मेहनती बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है।साथ ही राज्य में अतिरिक्त कर्ज का भार डाला जा रहा है। इसके लिए यहाँ के नौकरशाह और राष्ट्रीय पार्टियाँ जिम्मेदार है। आज इन्होंने राज्य को घोटालो का प्रदेश बना दिया है।

शेर सिंह राणा ने कहा कि उक्रांद की इस लडाई में प्रदेश के जनमानस को एकजुट होना पड़ेगा। राज्य बनने से लेकर अभी तक के समस्त परीक्षाओं की सीबीआई जांच होगी तो सभी बड़े बड़े मगरमछ पकड़े जायेंगे। इसके साथ ही जितने मंत्रियों ने अपने रिश्तेदारों को फर्जी तरीके से लगाया है। उन सभी को तत्काल पद से हटाया जाए। बिष्ट ने कहा कि उक्रांद सभी क्षेत्रीय ताकतो को एकजुट करके इस राज्य के युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार का कडा जवाब देगा, आज के कार्यक्रम में गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, और सचिव गजेंद्र भंडारी ने उक्रांद के इस आंदोलन को समर्थन दिया ।

आज के कार्यक्रम में दल के वरिष्ठ नेता आनंद प्रकाश जुयाल, शक्तिशैल कपरुवाड़, विजय बौडाई, उत्तम रावत, सुरेश आर्य, किरन रावत, प्रमिला रावत, सकुंतला रावत, सुलोचना इष्टवाल, बृज मोहन सजवाण, श्याम रमोला, संजीव भट्ट, विपिन रावत, अशोक नेगी, प्रीति थप्लियाल, आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles