सेंट जोसेफ स्कूल के 1969 बैच के ओल्ड विद्यार्थियों ने मनाया अपना स्वर्ण जयंती समारोह 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। सेंट जोसेफ स्कूल के 1969 बैच के ओल्ड विद्यार्थियों ने रविवार को अपना स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। इस अवसर पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य ब्रदर बिनाॅप ने कहा कि यह ओल्ड ब्वायज का आपसी प्यार है जो उन्हें यहां खींच लाया है। पीनाक रंजन चक्रवती ने कहा कि स्कूल के मोटो उद्यम ही पूजा है ने उनके भीतर परिश्रम और समर्पण के भाव भरे हैं, जिससे वह अपने जीतवन में सफल हो सका। स्कूल एलीमाॅय एसोसिएशन के अध्यक्ष रणधीर अरोरा ने बताया कि किस तरह सेट जोसेफ तरक्की के रास्त पर है और इसके छात्रों का दुनियाभर में डंका बज रहा है।

1969 बैच के पुराने छात्र अपने स्वर्ण जयंती समारोह में इकट्ठा हुए और अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। छात्रों में दून के दिग्गज नामों के साथ देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले छात्र शामिल थे। इस अवसर पर स्कूल के उपप्रधानाचार्य ब्रदर बिनाॅप ने कहा कि यह ओल्ड ब्वायज का आपसी प्रेम, लगावा व एक-दूसरे से भावनात्मक जुड़ाव है कि वह अलग-अलग जगहों से आज यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों पर पहुंच पुरानी स्मृतियों को सहेजना सभी को सकारात्मक ऊर्जा देता है। कई देशों में अंबेसडर रहे भारतीय विदेश सेवा के पीनाक रंजन चक्रवर्ती ने कहा किस तरह से उनके समय में डिजीटल साजो सामान न होने के चलते वह अधिक से अधिक समय अपने सहपाठियों के साथ शारीरिक गतिविधियों में बिताते थे। उन्होंने कहा कि उनके समय में अध्यापक उन्हें पीटने से भी गुरेज नहीं करते थे और यह उनके अध्यापकों की प्यार भरी पिटाई का नतीजा है कि वह अपने जीवन में सफल हो पाए। अभिभावक एसोसिएशसन के अध्यक्ष रणधीरर अरोरा ने कहा कि स्कूल के छात्र एकेडेयिकन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी बहुत आगे हैं। राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्कूल की ख्याती है। कार्यक्रम के पश्चात पुराने छात्रों ने पूरे स्कूल का जायजा लेकर अपनी पुरानी यादें ताजा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आर्गेनाइजिंग समिति के तारिक हुसैन, दीपक नागलिया व रवि ओझा का सभी ने शुक्रिया अदा किया।

देवभूमि खबर