आम आदमी पार्टी ने हरकी पैड़ी पर गंगा माँ का नाम स्कैप चैनल से वापस ‘गंगा’ करने के लिए किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने हरकी पैड़ी पर गंगा माँ का नाम स्कैप चैनल से वापस ‘गंगा’ करने के लिए किया प्रदर्शन
Spread the love

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने हरिद्वार के हरकी पैड़ी में माँ गंगा का नाम स्कैप चैनल से वापस गंगा करने के लिए देहरादून की धर्मपुर विधानसभा में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन हरिद्वार रॉड, निकट मन्दाकिनी होटल, आईएसबीटी के नजदीक किया गया।

वक्ताओं का कहना था कि गंगा माँ अरबों हिंदुओं की आस्था से जुड़ी हैं। ऐसे में पूर्व की कांग्रेस सरकार और आज की बीजेपी सरकार माँ गंगा के नाम से छेड़छाड़ कर अधर्म और पाप कर रही है।

वक्ताओं ने कहा कि नाम बदलना ही है तो मुख्यमंत्री अपना नाम बदल लें। पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा कि जबतक हरकी पैड़ी पर माँ गंगा का नाम स्कैप नहर, देव धारा की जगह गंगा नहीं किया जाता आम आदमी पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से संजय भट्ट, राकेश काला, अशोक सेमवाल, सुशील सैनी, राजेन्द्र गैरोला, हिमांशु पुंडीर, रविन्द्र पड़ियार सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles