स्टिंग प्रकरण में भाजपा और कांग्रेस बेनकाब मुखर हुआ उक्रांद
देहरादून ।उत्तराखंड क्रांति दल स्टिंग प्रकरण को लेकर आज भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसा उत्तराखंड क्रांति दल ने इन दोनों पार्टियों को दिल्ली से संचालित पार्टी बताते हुए कहा कि यह दोनों पार्टियां बारी-बारी से 20 वर्षों से उत्तराखंड को लूटने में लगी हुई है।
स्टिंग में दोनों के चेहरे बेनकाब हो गए हैं और अब यह दोनों पार्टियां आपस में सर फुटबल करने में लगी हुई है लेकिन हकीकत जनता के सामने बेनकाब हो गई है।
उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा के बयानों पर चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तरह बयान बाजी कर रही है।
बीजेपी स्टिंग को कांग्रेस के इशारे पर किया जाने का आरोप लगा रही है लेकिन स्टिंग की सत्यता पर भाजपा ने चुप्पी साधी हुई है तथा रांची के आरोप लगाने वाले अमृतेश चौहान से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का क्या रिश्ता है, इस पर भी भाजपा खामोश है तथा बचाव की मुद्रा में वही दूसरी तरफ कांग्रेस भाजपा सरकार को ही स्टिंग की कोख से जन्मी हुई सरकार बताने पर लगी हुई है।
अपने कार्यकाल के दौरान हुए स्टिंग पर कांग्रेस कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि दोनों सरकारों के स्टिंग ने यह साफ कर दिया है कि यह सरकारें किस तरह से पिछले 20 वर्षों से राज्य की लूट का खसोट में जुटी हुई है तथा अब स्टिंग सार्वजनिक होने पर बौखला गई हैं।
यूकेडी ने कहा कि 2022 के चुनाव में जनता इन दोनों पार्टियों की करनी का इन्हें सबक सिखाएगी।
पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल तथा उत्तराखंड क्रांति दल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट शामिल थे।

