आज़ादी के दीवानों के सपनों का भारत बनाने की दिशा में कांग्रेस सरकारों का अहम योगदान रहा है :नवप्रभात

आज़ादी के दीवानों के सपनों का भारत बनाने की दिशा में कांग्रेस सरकारों का अहम योगदान रहा है :नवप्रभात
Spread the love

देहरादून।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में ऐतिहासिक तिलक भवन के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नवप्रभात जी ने ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री नवप्रभात ने देश में लोकतान्त्रिक व्यवस्था पर उतपन्न खतरे के राष्ट्र पर दुष्प्रभाव की चर्चा करते हुए कहा कि आज़ादी के दीवानो के सपनों का भारत बनाने की दिशा में कांग्रेस सरकारों का अहम योगदान रहा है परन्तु सिर्फ छह साल में सभी कुछ बर्बादी की राह पर है।उन्माद की राजनीति चरम पर है जिसका बहुत बड़ा नुकसान देश को हो रहा है। कोरोना काल में पूर्णतया असफल सिद्ध हुई सरकार कोरोना से पूर्व के सभी गलत निर्णयों एवं कार्यों से हासिल विफलता का ठीकरा कोरोना के सर फोड़ रही है।
सीमाओ की सुरक्षा में सरकार विफल रही है।
कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ता जनता को सच्चाई बताये. इसके लिए जमीनी स्तर पर बहुत मेहनत करनी होगी जिसमें कांग्रेस का कार्यकर्ता सक्षम है।बैठक में जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में भास्कर चुग, शम्मी प्रकाश, रेशमा अंसारी देवानंद पासी, धीरज बॉबी नौटियाल, नीरज अग्रवाल, कितेश जायसवाल, अनीता वर्मा, नीलम कौर, वीरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सुबोध वर्मा, सोनिया जीना, हनी सप्पल, अमित त्यागी, अफजल बेग, शुभम भटनागर, माटा शर्मा, बलजीत सिंह, वीरेश चौहान, कुसुम कौशल, मुनीर अहमद, संजय जैन, सदाकत अली जैदी आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles