स्वरोजगार सृजन हेतु चल रहे पाँच दिवसीय एल.ई.डी. ग्राम लाईट प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love

रूद्रप्रयागजनपद में महिलाओं एंव बेरोजगार युवकों के स्वरोजगार सृजन हेतु चल रहे पाँच दिवसीय एल.ई.डी. ग्राम लाईट प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा प्रशिक्षण स्थल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रशिणार्थियों को इस प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें स्वरोजगार सुजन हेतु प्रोत्साहित किया गया। महिलाओं एवं युवकों द्वारा बनाये गये एल.ई.डी. उत्पादों एलईडी झालर, एलईडी बल्ब, टाॅर्च, लालटेन आदि पर खुशी व्यक्त करते हुए इन स्वनिर्मित उत्पादों को श्री केदारनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों को विक्रय करने की व्यवस्था हेतु सभी सहयोगी संस्थाओं एवं विभागों को निर्देशित किया गया। जिसमे कि जनपद के महिलाओं एवं बेरोजगार युवकों को आर्थिक लाभ मिल सके। एलईडी लाइट प्रशिक्षण ले रही रतूड़ा एंव कण्डारा ग्रामों की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण उपरान्त दोनो ग्रामों में एलईडी उत्पादों के प्रोडेक्शन हेतु टीन सैड बनवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, परियोजना अधिकारी उरेडा, लीड बैंक प्रबंधक सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles