स्वाइन फ्लू की रोक-थाम एवं जिले के चिकित्सालयों की जानकारी लेते हुये

Spread the love

रूद्रपुर ।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों से स्वाइन फ्लू की रोक-थाम एवं जिले के चिकित्सालयों की जानकारी लेते हुये वीडियो काॅन्फे्रन्स के माध्यम से दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
उन्होने जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को क्षेत्र में जाकर स्वाइन फ्लू की मानिटिंªग करते हुये आम जनमानस को स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी देने के निर्देश दिये। उन्होने जिला शिक्षाधिकारी को स्कूलो में प्रार्थना स्थलो में छात्र-छात्राओ को स्वाइन फ्लू के लक्षण व बचाव की जानकारी व जागरूक करने के निदेश दिये।उन्होने कहा कि स्वाइन फ्लू एक सामान्य वायरस है इससे घबराने की जरूरत नही है। मा0 मुख्यमंत्री ने टैलिमेडिसन सेन्टरो की स्थिति की भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने जनपद में पैथोलोजिक ,फिजिशियन, एवं गायनोलाॅजिस्ट के पद रिक्त होने से अवगत कराते हुये पैथोलोजिक,फिजिशियन एवं गायनोलाॅजिस्ट की मांग की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शैलजा भट्ट, जिला मलेरिया अधिकारी बीबी जोशी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर