हल्द्वानी नगर निगम में भवन कर सुनवाई मैं लोगों का हंगामा

हल्द्वानी नगर निगम में भवन कर सुनवाई मैं लोगों का हंगामा
Spread the love

हल्द्वानी। आज नगर निगम में भवन कर सुनवाई हुई। आपत्तियों को सामूहिक रूप से सुनने का विरोध करते हुए कई लोगों ने नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। गुस्साए लोगों ने नगर निगम गेट पर धरना दिया। लोगों की मांग थी कि भवन करो को लेकर आई आपत्तियों को एक-एक कर सुना जाए। विवाद इतना बढ़ा कि नगर निगम में पुलिस बुलानी पड़ गई। नगर निगम नए वित्तीय वर्ष से भवन कर की नई दरें लागू करने जा रहा है। नई दरों को लेकर नगर निगम ने लोगों से आपत्तियां मांगी थी।नगर निगम के पास कुल 195 आपत्तियां दर्ज हुई। 115 पत्तियों पर सुनवाई बुधवार को नगर निगम सभागार में रखी गई। पर यहां पहुंचे लोगों ने नगर निगम पर सुनवाई ठीक तरह से ना करने का आरोप लगाया। राजेश भट्ट, दिनेश पांडे सहित कई अन्य लोगों ने सुनवाई से नाराजगी जताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस बात को लेकर नगर निगम के अधिकारियों व लोगों के बीच काफी विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि नगर निगम में पुलिस बुलानी पड़ गई। गुस्साए लोगों ने नगर निगम गेट पर नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि उनकी आपत्तियों को ठीक तरह से ना सुना गया तो आंदोलन किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles