डीएवी कॉलेज में एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के वादे के रूप में हस्ताक्षर आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून।उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना,रेड रिबन क्लब द्वारा डीएवी पीजी कॉलेज में एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के वादे के रूप में हस्ताक्षर आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति की सहयोगी टेक्निकल सपोर्ट यूनिट से टेक्निकल एक्सपर्ट बीर सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को एचआईवी और एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी ही बचाव है।इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बालिका डॉ रूपाली बहल द्वारा एचआईवी स्क्रीनिंग की शुरुआत की गई जिसमें 26 छात्रों ने एचआईवी टेस्ट करवाये।
कार्यक्रम में एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश लाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बालिका डॉ रूपाली बहल, डॉ पूनम शर्मा, डॉ सविता चुनियाल, एनएसएस की छात्रा अदिति त्रिपाठी, दीपक शर्मा, मीनाक्षी, नीरज, सभी डॉयटी के सदस्यों के साथ 100 छात्रों ने भाग लिया।

