
नैनीताल। नैनीताल से हल्द्वानी आ रहे दो व्यक्ति तेज बारिश के दौरान भुजियाघाट के समीप रपटे में अचानक तेज बहाव में स्कूटी समेत बह गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री पंकज जोशी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
पुलिस, एसडीआरएफ, फायर टीम और स्थानीय युवकों की सहायता से संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। तेज बहाव के बीच से एक व्यक्ति को तत्काल निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।
दूसरे व्यक्ति की तलाश में पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत की और अंततः उसे भी रेस्क्यू कर लिया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी ने स्वयं अपने सरकारी वाहन से उक्त घायल को अस्पताल पहुंचाया, जिससे त्वरित उपचार संभव हो सका।
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों के नाम: ▪️ अरुण, पुत्र राकेश लाल, निवासी निकट रैमसे अस्पताल, नैनीताल ▪️ अभिजीत तिवारी, निवासी बड़ा बाजार, नैनीताल
प्रशंसा योग्य है कि पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय निवासियों के संयुक्त प्रयासों से समय रहते दोनों व्यक्तियों की जान बचाई जा सकी।

