एसएसपी उद्यमसिंह नगर अजय गणपति ने किए 10 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण, कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली

ऊधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने जनपद में 10 उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी उपनिरीक्षकों को उनके नाम के समक्ष अंकित स्थानों पर नई तैनाती दी गई है।
जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक दिनेश भट्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी बरा, उपनिरीक्षक दीपक कौशिक को प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी से डीसीआरबी शाखा, उपनिरीक्षक मनीष खत्री को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टी तथा उपनिरीक्षक अशोक काण्डपाल को प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा से कोतवाली रुद्रपुर भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा, उपनिरीक्षक मनोज सिंह धौनी को कोतवाली आईटीआई से प्रभारी चौकी कुंडेश्वरी, उपनिरीक्षक चन्दन सिंह बिष्ट को प्रभारी चौकी कुंडेश्वरी से प्रभारी चौकी रम्पुरा तथा उपनिरीक्षक कविन्द्र शर्मा को प्रभारी चौकी रम्पुरा से प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक पंकज कुमार को प्रभारी चौकी सरकड़ा से कोतवाली आईटीआई तथा उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को प्रभारी चौकी गढ़ीनेगी से प्रभारी चौकी सरकड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

