मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला अधिकारी ने 4 अगस्त को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अवकाश घोषित।
ब्रेकिंग न्यूज़। नैनीताल
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण जगह-जगह ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं और पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
हालात को देखते हुए ज़िलाधिकारी वंदना सिंह ने 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।
