राजपुर पुलिस नेअवैध स्मैक के साथ मय स्कूटी के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राजपुर पुलिस नेअवैध स्मैक के साथ मय स्कूटी के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।राजपुर पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में धोरण खास पुल के पास से मुखविर की सूचना पर एक व्यक्ति को स्कूटी पर 5.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्टके अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जायेगा।। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि यह 10 कक्षा पढ़ा है, मूल रूप से रुद्रपुर का रहने वाला है, करीब 4 वर्ष की उम्र से देहरादून पिताजी के साथ रह रहा है, पिताजी इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं, तो यह भी इलेक्ट्रीशियन का काम करने लगा, कम पैसा मिलने के कारण करीब 2 वर्ष से स्मैक का काम करने लगा, तब से थोड़ी थोड़ी मात्रा में बरेली से स्मैक लाकर छात्रों व नवयुवको को मोटे दामो पर बेचने लगा। कल रात्रि को भी यह स्मैक बेचने निकला था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया।अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, अभियुक्त को कल न्यायालय में पेश किया गया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles