आई.आई.टी. मुम्बई के सहयोग सेयूसर्क ने आयोजित की शिक्षकों हेतु आई.सी.टी. पर प्रशिक्षण कार्यशाला

देहरादून।देवभूमि खबर। उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) द्वारा स्पोकन ट्योटोरियल, आई.आई.टी. मुम्बई के सहयोग से प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों के लिए फ्री एण्ड ओपन सोर्स साफ्टवेयर (एफ0ओ0एस0एस0) एवं इंफाॅरमेशन एवं कम्यूनिकेशन टेक्नोलाॅजी (आई.सी.टी.) पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयेाजन किया गया, जिसमें सरकारी विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षक को बढ़ावा दिये जाने पर विशेष बल दिया गया। ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के सभागार में गढ़वाल मण्डल के विभिन्न जनपदों से आये राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों/मास्टरटेªनरों को सम्बोधित करते हुए ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 राकेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा चाहे किसी भी स्तर की हो आज के दौर में आई.सी.टी. बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम के समन्वयक यूसर्क के वैज्ञानिक डा0 ओम प्रकाश नौटियाल ने बताया कि आज के इस 4.0 औद्योगिक क्रान्ति के समय में डाटा प्रौद्योगिकी को आत्मसाथ करने के लिए विद्यालयों के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों तक (आई.सी.टी.) के उपयोग को बढ़ावा देना आवश्यक ही नहीं अपितु समय की मांग है। डा0 नौटियाल ने बताया कि यूसर्क विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रदेश के अन्तिम छात्र तक विज्ञान शिक्षा को पहुंचाने हेतु कृत संकल्पित है। यूसर्क द्वारा जहाँ ‘मेंटरशिप’ कार्यक्रम द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया जा रहा है, वहीं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए0आई0) व इंटरनेट आॅफ थ्ंिाग्स (आई.ओ.टी.) के उपयोग एवं शोध के सम्बन्ध में छात्रों एवं शोधार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यशाला में आई.आई.0टी. मुम्बई की ओर से पहुुंची विशेषज्ञ श्यामा अय्यर ने कहा कि आई.आई.टी. मुम्बई का उद्देश्य पूरे देश में प्रतिभा तैयार करना और टेक्नोलाॅजी के साथ लर्निंग को भी आगे गढ़ाना है। उन्होंने मुक्त संसाधन ओपन रिसोर्स का प्रयोग करने की बात कही और कहा कि सरकारी विद्यालयों में कम्प्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आई.आई.टी. मुम्बई ने इस तरह का प्रयास किया जा रहा है। यूसर्क के निदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत ने लोगों को डिजीटल रूप से समृद्ध करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से आई.आई.टी. मुम्बई के सहयोग हल्द्वानी में कुमाऊँ मण्डल के शिक्षकों हेतु एफ0ओ0एस0एस0 पर कार्यशाला आयोजित की गयी तथा इसी प्रकार देहरादून में गढ़वाल मण्डल के माध्यमिक शिक्षकों हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में आई.आई.टी. मुम्बई की कोआर्डिनेटर स्पोकन ट्योटारियल आकांक्षा सैनी ने भी जानकारी प्रदान की। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को सपोकन ट्योटोरियल की किट भी प्रदान की गयी तथा ‘हैण्डस आॅन टेªनिग’ द्वारा इसके उपयोग का प्रशिक्षण भी सभी शिक्षकों को दिया गया। कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों ने इस प्रकार के प्रशिक्षण को अद्वितीय बताया तथा भरोसा दिलाया उनके द्वारा इस प्रशिक्षण का लाभ छात्रों तक अवश्य पहुंचाया जायेगा। कार्यशाला में ओमप्रकाश जोशी, उमेश चन्द्र, राजदीप जंग, रमेश राव, प्रो0 मांगेराम, ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एम0पी0 सिंह साथ ही एच0 एम0 गैरोला, सतेन्द्र सिंह नेगी, बिजेन्द्र रावत, लता जोशी, संगीता खत्री, कलपत सिंह चैहान, रंजीत गौतम, प्रदीप सती, विजयलक्ष्मी सिमल्टी, खेमराज उनियाल, सोहन सिंह सहित विभिन्न राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों एवं शोद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

