एनएचएम कर्मियों की हड़ताल में साथ देंगी आशा फैसिलिटेटर , अपनी मांगों लेकर कल से काली पट्टी बांधकर आधा दिन करेंगी कार्य
देहरादून।आशा फैसिलिटेटर संगठन की वर्चुअल बैठक में निर्णय लिया कि एनएचएम कर्मियों की हड़ताल में वह भी अपना साथ देंगी और अपनी मांगों को लेकर कल से काली पट्टी बांधकर आधा दिन कार्य करेंगे। संगठन ने सरकार द्वारा उनकी माँग न माने पर 2 जून से होम आइसोलेशन में जाने का निर्णय लिया है।
आशा फैसिलिटेटर महामंत्री रेनू नेगी की कार्यकारीअध्यक्षता में हुई बैठक में आशा फैसिलिटेटरों ने निर्णय लिया है कि एनएचएम कर्मियों की हड़ताल में वह भी अपना साथ देंगी और अपनी मांगों को लेकर कल से काली पट्टी बांधकर आधा दिन कार्य करेंगे और सरकार की तानाशाही रवैया का विरोध करेंगे। संगठन ने कहा कि यदि सरकार इनकी मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो 2 जून से सभी आशा फैसिलिटेटर कार्य बहिष्कार कर होम आइसोलेशन में चले जाएंगे।
संगठन महामंत्री रेनू नेगी ने बताया कि आशा फैसिलिटेटर लगातार क्षेत्रों में कार्यरत हैं । आशा कोविड केयर सेंटर होम आइसोलेशन, कोरोना टेस्टिंग व वैक्सीनेशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं जिसके कारण बहुत सी आशा फैसिलिटर कोरोना की चपेट में भी आ गयी हैं परंतु उसके बाद भी उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इसको मध्यनजर रखते हुए सरकार को उनकी मांगों को लेकर तत्काल कुछ ना कुछ ठोस कदम उठाना ही होगा
संगठन की महामंत्री रेनू नेगी ने कहा कि कोविड-19 के कार्यों के लिए ₹500 प्रतिदिन के हिसाब से सम्मानजनक प्रोत्साहन राशि दी जाए । तथा हमें प्रत्येक महीने का मासिक वेतन मान दिया जाए।

