उत्तराखंड क्रान्ति दल ने राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद वरिष्ठ नेता श्री अवतार सिंह राणा के निधन पर दी विनम्र श्रद्धांजलि
देहरादून ।राज्य आंदोलनकारी व दल के वरिष्ठ नेता श्री अवतार सिंह राणा जी के निधन पर देहरादून उक्रांद ने श्रद्धांजलि दी ।।ल72 वर्षीय रुद्रप्रयाग निवासी स्व०श्री अवतार सिंह राणा जी का जॉलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल में निधन हुआ।
इसअवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी व दल के वरिष्ठ नेता श्री अवतार सिंह राणा जी के निधन पर पूरा उक्रांद परिवार शोकाकुल है। गत कुछ दिन पहले उनके छोटे पुत्र की एक अकस्मात दुर्घटना से निधन होने पर और गम में स्व० राणा जी कोमा की स्थिति में आ गये। जबकि वह कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके थे। लेकिन काल के क्रूर हाथों ने राणा जी को छीन लिया।
केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कहा कि स्व० अवतार सिंह राणा जी एक रंगकर्मी के साथ उत्तराखंड राज्य संघर्ष में बड़ी भूमिका निभाई। पृथक उत्तराखंड राज्य क्यो की प्रासंगिकता को लेकर गाँव-गाँव घूमकर राज्य की वास्तविकता को लेकर उनका बड़ा संघर्ष है। उत्तराखंड क्रांति दल में विभिन्न पदों पर रहते हुये दल की सेवा की।वर्तमान में दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर थे।
स्व० राणा जी उक्रांद के ही नही बल्कि समाज के लोगो व अन्य दलों के लोगो के बीच मृदुभाषी मिलनसार के रूप में जाने जाते रहे। आज उक्रांद इस कोरोनाकाल के दौरान विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए स्व०अवतार सिंह राणा जी को नमन करता है।

